छत्तीसगढ़

शहीद जीडी बलराम तिग्गा की पुण्य तिथि, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल बिलासपुर टीम के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित

बहादुरी एंव साहस का परिचय देते हुए वीरगती को प्राप्त हो गये

AINS NEWS… सरगुजा जिले के कटकालु ग्राम का बेटा शहीद जीडी बलराम तिग्गा की पुण्य तिथि के अवसर पर उनके निवास स्थान पर ग्रुप केन्द्र केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल बिलासपुर की सहायक कमाण्डेन्ट श्रीमती कलावती ठाकूर तथा उनके टीम के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया

10 नवम्बर 2010 को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की बी/154 वीं वाहिनी पट्टन बाजार, जिला-बारामूला (जम्मू व कश्मीर) में तैनाती के दौरान उनकी पार्टी कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना-पटन के सामने गुरुद्वारा की देखभाल कर रही थी तभी अज्ञात / संदिग्ध आतंकवादियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी जिसमें बहादुरी एंव साहस का परिचय देते हुए वीरगती को प्राप्त हो गये

इनकी वीरगती केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में हमेशा के लिए स्वर्ण अक्षरों में यादगार रहेगी। दरअसल केरिपुबल के महानिदेशक श्री अनिश दयाल (आ०पी०एस) के निर्देशानुसार एवं श्री राकेश अग्रवाल (आ०पी०एस), आई०जी०पी केरिपुबल छ.ग सेक्टर व श्री राजकुमार (पु०उ०म०नि०), गु०के० केरिपुबल, बिलासपुर के मार्गदर्शन में पट्टन बाजार, जिला-बारामूला (जम्मू व कश्मीर) में आतंकवादि हमले में शहिद हव/जीडी बलराम तिग्गा के गांव में केरिपुबल के अधिकारी श्रीमती कलावती ठाकूर (सहायक कमाण्डेन्ट) अपने टीम के साथ पहुँचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इसी कडी में स्थानीय सरपंच श्री अमित तिग्गा तथा स्थानीय विधायक श्री राम कुमार टोप्पो मौजुद रहे। साथ ही साथ ग्रामीण जनता भी मौजुद रही।

शहीद की धर्म पत्नी श्रीमती गौरीमूनी तिग्गा एवं शहिद के बेटे देव प्रसाद तिग्गा, शिव प्रसाद तिग्गा एवं कैलास तिग्गा तथा समस्त परिवार भी श्रद्धाजंली अर्पित किया

मुख्यमंत्री साय के रोड शो में उमड़ी जनता, रायपुर दक्षिण हुआ भाजपामय, जनता-जनार्दन ने उपस्थित होकर भाजपा के प्रति अपना अगाध समर्थन व विश्वास व्यक्त किया

Related Articles

Back to top button