बिलासपुर

दुखद घटना, कक्षा पांचवीं के एक छात्र ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

तीन भाइयों के बीच मोबाइल को लेकर विवाद होता था

AINS NEWS… बिलासपुर में एक दुखद घटना घटी, जहां कक्षा पांचवीं के एक छात्र ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय छात्र के माता-पिता धान की फसल काटने खेत गए हुए थे। पचपेड़ी पुलिस ने जांच के लिए मौके पर पहुंचकर पूछताछ की और पता चला कि तीन भाइयों के बीच मोबाइल को लेकर विवाद होता था।

घटना के अनुसार, ग्राम जोंधरा निवासी संतोष केंवट के तीन पुत्र हैं, जिनमें सबसे छोटा बेटा कबीर केंवट (11) कक्षा पांचवीं के छात्र थे। बुधवार की सुबह संतोष केवट और उसकी पत्नी अपने बच्चों को खाना खिलाकर तैयार कर स्कूल जाने की बात बोलकर खेत चले गए। बड़ा बेटा चंद्र प्रकाश अपने मझला भाई के साथ स्कूल चले गए और कबीर केंवट घर पर रुक गया।

दोपहर 1.30 बजे चंद्र प्रकाश स्कूल से घर पहुंचा, तब दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने दरवाजा खोलने के लिए छोटे भाई कबीर को आवाज लगाई, लेकिन दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद चंद्र प्रकाश ने खिड़की से झांककर देखा, तब कबीर का शव फंदे पर लटकते मिला। फिर उन्होंने पड़ोसियों को जानकारी दी।

पुलिस की टीम ने दरवाजा को तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और शव को फंदे से उतारकर तलाशी ली। पुलिस को संदेह है कि मोबाइल की बात को लेकर छात्र ने घटना को अंजाम दिया होगा। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button