बिलासपुर

किसान की समस्याओं को लेकर किया गया धरना प्रदर्शन, धान खरीदी सहित समर्थन मूल्य की पूरी राशि देने की रखी गई मांग

सरकार जल्दी इन समस्याओं का समाधान नहीं करती है तो उग्र आंदोलन भी पार्टी के द्वारा किया जाएगा

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ में धान हमेशा से ही राजनीति का केंद्र रहा है, यही वजह है कि पूर्व की सरकार और मौजूदा सरकार इसी के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है। लेकिन उसके बाद भी किसानों की समस्या हल होती नजर नहीं आती।

सरकारों ने भले ही धान के समर्थन मूल्य को बढ़ा दिया हो लेकिन आज भी किसान धान खरीदी के समय समस्याओं से जूझते हैं, वहीं राजनीतिक पार्टियां सरकार को जगाने के लिए लगातार धरना प्रदर्शन के माध्यम से उन्हें व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने अग्रणी करती है।

इसी कड़ी में मंगलवार को तिफरा ब्लॉक कांग्रेस के द्वारा तिफरा चौक में धरना प्रदर्शन किया गया, जहां ब्लॉक के वरिष्ठ नेताओं ने सरकार के द्वारा धान खरीदी में किया जा रहे विभिन्न समस्याओं को लेकर तीखा आक्रोश जाहिर किया।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगर सरकार जल्दी इन समस्याओं का समाधान नहीं करती है तो उग्र आंदोलन भी पार्टी के द्वारा किया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button