छत्तीसगढ़ मध्यान भोजन रसोईया कल्याण संघ… अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर बिलासपुर में धरना प्रदर्शन
मांगे जल्द से जल्द पूरी नहीं हुई तो हम प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन करेंगे और भूख हड़ताल करेंगे

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ मध्यान भोजन रसोईया कल्याण संघ अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर बिलासपुर कोनेर गार्डन में धरना प्रदर्शन किये। उक्त धरना प्रदर्शन में संभाग भर से लगभग 70 रसोईया सहायीका का पहुंची। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की शिक्षा को लगातार जारी रखने के लिए मध्यान भोजन योजना का संचालन वर्षों से किया जा रहा है। इसके कर्मचारियों को स्वादिष्ट भोजन पकाने और खिलाने का कार्यभार निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही रसोईया मानदेय राशि पर निष्ठा पूर्ण कम कर रहे हैं।


महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है लेकिन रसोइयों के मानदेय में कोई वृद्धि नहीं किया जा रहा है। इसी को लेकर नाराज रसोईया धरना प्रदर्शन करती नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में कोनेर गार्डन में संभाग भर से रसोईया शामिल हुई और अपनी मांग को रखते हुए उन्होंने बताया कि सालों से हम काम करते आ रहे हैं हमारी मानदेय बढ़ाकर 10000 तक किया जाए, इसके साथ ही हमें वर्दी दिया जाए एव राज्य सरकार के घोषणा पत्र के अनुसार वृद्धि राशि को तत्काल प्रदान किया जाए।
इसके साथ ही तिफरा प्राथमिक शाला से हमारे नौ रसोईया को निकाल दिया गया है। उन्हें वापस स्थान दिया जाए, और मध्यान भोजन रसोईया को हर माह वेतन भुगतान किया जाए। अपनी सभी मांगों को रखते हुए रसोईया ने बताया कि यदि हमारी मांगे जल्द से जल्द पूरी नहीं हुई तो हम प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन करेंगे और भूख हड़ताल करेंगे और यह हड़ताल तब तक जारी रहेगा जब तक हमारी मांगे पूरी न की जाए।
डीजीपी की दौड़ के लिए पांच अफसरों का पैनल, यूपीएससी को भेजे गए पैनल में केवल तीन नाम




