RAIPUR
वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी कुमार शर्मा का निधन, अंतिम संस्कार 23 दिसंबर, सोमवार को सुबह 11 बजे महादेव घाट श्मशानघाट में
सभी सदस्यों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है

AINS NEWS रायपुर… वरिष्ठ पत्रकार व रायपुर प्रेस क्लब के मानद सदस्य सुंदरनगर निवासी अश्विनी कुमार शर्मा (उम्र 72 वर्ष) का रविवार 22 दिसंबर को आकस्मिक निधन हो गया है। उन्होने युगधर्म, देशबंधु, अमृत संदेश, स्वदेश व लोकमाया समाचार पत्र में काफी लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी है। उनका अंतिम संस्कार 23 दिसंबर, सोमवार को सुबह 11 बजे महादेव घाट श्मशानघाट में किया जाएगा।

प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर, महासचिव डॉ वैभव शिव पाण्डेय, उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला, कोषाध्यक्ष रमन हलवाई, संयुक्त सचिव तृप्ति सोनी, अरविंद सोनवानी सहित सभी सदस्यों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।




