छत्तीसगढ़दुर्घटना

बास्तानार और कोड़ेनार के बीच हादसा, JCB ने सड़क किनारे खड़ी कमांडर को टक्कर मार दी, 15 यात्री घायल

प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों को रात में ही मेडिकल कॉलेज लाया गया

AINS NEWS… जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाइवे 63 पर एक JCB ने सड़क किनारे खड़ी कमांडर को टक्कर मार दी। हादसे में कमांडर में सवार करीब 15 यात्री घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें 4 की हालत गंभीर है। मामला बस्तर जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि बास्तानार और कोड़ेनार के बीच यह हादसा हुआ है। JCB चालक मौके से फरार हो गया है। सभी घायलों को किलेपाल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों को रात में ही मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button