शादी करने का झांसा देकर, किया पीड़िता का शारीरिक शोषण, थाना कोंडागांव क्षेत्र का मामला
पीड़िता की रिपोर्ट पर किया गया आरोपी को चन्द घंटे में गिरफ्तार

आरोपी मनबोध कोर्राम को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
AINS NEWS… आरोपी मनबोध कोर्राम पिता गंभीर कोर्राम उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम खण्डाम थाना कोंडागांव के द्वारा पीडिता के साथ, मैं तुमसे प्यार करता हूं तुमसे शादी करना चाहता हूं बोलकर, पीड़िता के साथ उसकी इच्छा के विरूद्ध लगातार शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया। पीड़िता की लिखित रिपोर्ट पर थाना कोंडागांव में अपराध क्रमांक 04/2025 धारा 376, 376(2)(ढ), भा.द.वि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव श्री वाय अक्षय कुमार (IPS)के द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश प्राप्त होने पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव श्री कौशलेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोंडागांव श्री रूपेश कुमार के पर्यवेक्षण मे थाना कोंडागांव के द्वारा आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, जो कि आरोपी मनबोध कोर्राम अपने घर पर छिपा था, जिसे अभीरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। जिसमें आरोपी ने पीड़िता के साथ बलात्कार करना स्वीकार किया। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड हेतु प्रस्तुत किया गया। न्यायिक रिमांड प्राप्त कर आरोपी को जेल में भेजा जा रहा है ।
सम्पूर्ण कार्यवाही में निरी. सौरभ उपाध्याय, सउनि शांति यादव, प्र. आर. 279 अशोक मरकाम, प्र. आर. 90 नरेंद्र देहारी एवं थाना कोंडागांव पुलिस का विशेष योगदान रहा।




