बीजापुर

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मुख्य आरोपी ठेकेदार को पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया

AINS NEWS… संपूर्ण छत्तीसगढ़ में कलम बंद पत्रकारों को नौकरशाह से लेकर ठेकेदार और भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के निशाने पर अपनी जान गंवानी पड़ रही है क्योंकि उनकी गलती सिर्फ इतनी है कि वह अपने कलम से क्षेत्र और चारों ओर व्याप्त भ्रष्टाचारों को शासन प्रशासन के ध्यान में लाते रहते हैं। इन्हीं कारणों से राज्य भर में पत्रकारों की जान जा रही है। हाल ही में बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर द्वारा भी एक भ्रष्टाचार को उजागर किया गया था जिसके चलते उनकी हत्या कर दी गई और उनकी लाश को सेप्टिक टैंक में डाल दिया गया था। मीडिया कर्मियों के दबाव पर पुलिस ने लाश को ढूंढ निकाला। पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। हत्या के मुख्य आरोपी ठेकेदार को पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक बीजापुर और आईजी बस्तर ने पत्रकारों को दी।

Related Articles

Back to top button