बीजापुर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 81 लाख के ईनामी 30 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सभी फायरिंग, आईडी विस्फाेट, आगजनी जैसे अन्य वारदाताें में शामिल रहे हैं

AINS NEWS बीजापुर…  छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में चलाये जा रहे पूना मारगेम, पुनर्वास से पुर्नजीवन की ओर नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत  सरकार की नियद नेल्लानार और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आज 30 नक्सलियों ने बीजापुर एसपी किरण चाैहान एवं अन्य पुलिस-सीआरपीएफ के अधिकारियाें के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पित नक्सलियाें में से 20 पर 81 लाख रुपए का ईनाम घोषित था। आज बुधवार को पुलिस अधिकारियों के समक्ष उत्तर बस्तर डिवीजन अंतर्गत सब-डिवीजन ब्यूरो इंचार्ज डीव्हीसीएम कैडर के
-1, कंपनी नंबर-2 के 5 सदस्य, एसरएम कैडर के 2, प्लाटून पार्टी के 4 सदस्य, एरिया कमेटी पार्टी के 5 सदस्य, एरिया कमेटी पीएलजीए का 1 सदस्य,
सीएनएम के 2 सदस्य, जनताना सरकार के उपाध्यक्ष और 5 सदस्य, मिलिशिया प्लाटून के 2 सदस्य और डीएकेएमएस के 2 सदस्य शामिल हैं। यह सभी फायरिंग, आईडी विस्फाेट, आगजनी जैसे अन्य वारदाताें में शामिल रहे हैं।

बीजापुर एसपी किरण चाैहान ने 30 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की पुष्टि करते हुए बताया कि बीजापुर जिले में वर्ष 2025 में अब तक कुल 307 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर चुके हैं। वहीं वर्ष 2025 में अब तक कुल 331 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है, तथा 132 नक्सलियों को अलग-अलग मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जवानों ने मार गिराया गया है।

Related Articles

Back to top button