बिलासपुर

नगर पालिका बोदरी सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित, श्रीमती बिमला सुनील साहू का नाम भी उभर कर सामने आ रहा

पति सुनील साहू की कार्य कुशलता भी विजय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी

AINS NEWS… नगर पालिका बोदरी सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित होते ही दावेदारी सक्रिय हो गया एसे में श्रीमती बिमला सुनील साहू का नाम भी उभर कर सामने आ रहा है ।

श्रीमती बिमला सुनील साहू के दावेदारी के निम्नलिखित प्रमुख आधार हैं :-

1) शिक्षित उम्मीदवार – श्रीमती बिमला सुनील साहू शिक्षित है उन्होंने स्नातक तक शिक्षा प्राप्त की है इसलिए नगर पालिका परिषद के शासकीय कार्यों की समझ होगी तथा अधिकारियों कर्मचारियों से संवाद स्थापित करने में सुविधा होगी l
2) समाज सेवा में रुचि – समाज सेवा में रुचि होने के कारण रोजगार सहायक की नौकरी को 2 वर्ष करने के बाद ही छोड़ दी एवं शिक्षा कर्मी में चयन होने के बाद भी नौकरी ज्वाइन ना कर समाज सेवा के लिए समर्पित रही है l


3) समाजिक समीकरण – नगर पालिका परिषद बोदरी में लगभग 17000 मतदाताओं में पिछड़ा वर्ग ,अनुसूचित जाति, एवं अनुसूचित जनजाति, के लगभग 13000 मतदाता हैं जिसमें लकभग 3000 साहू मतदाता है साहू समाज का सदैव अग्रणी रूप से नेतृत्व करने के कारण साहू समाज का पूर्ण समर्थन तो मिलेगा ही साथ ही सभी समाज से मधुर संबंध एवं उनके हमेशा हर कार्यों में सहयोग करने के कारण सभी समाज का भी समर्थन मिलेगा
4) पारिवारिक राजनीतिक व सामाजिक पृष्ठभूमि – पति सुनील साहू विगत 15 – 16 वर्षों से राजनीति एवं सामाजिक रूप से सक्रिय हैं वर्तमान में युवा कांग्रेस के बिल्हा विधानसभा के निर्वाचित अध्यक्ष हैं l

सामाजिक क्षेत्र में बिलासपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ साहू समाज के 2022 से वर्तमान तक संगठन सचिव हैं राजनीतिक रूप से कांग्रेस के सभी धरना प्रदर्शनों में चाहे वह जिले का धरना हो, विधानसभा का घिराव हो, या दिल्ली के जंतर-मंतर का धरना हो प्रदर्शन हो सभी में सकरी रूप से भाग लेते हैं पूरे जिले में उनकी तेज तर्रार दमदार लीडर के रूप में पहचान बन चुकी है पति सुनील साहू की कार्य कुशलता भी विजय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी l ओबीसी समाज से कोई दावेदार नहीं होने के कारण बिमला सुनील साहू का टिकट लगभग तय है l

 

Related Articles

Back to top button