बस्तर

हमर लक्ष्य कार्यक्रम के तहत खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री संजय ठाकुर ने विकास खण्ड अंतागढ़ के समीक्षा बैठक ली

दसवीं तथा 12वीं के मेरिटस छात्रों की मोटिवेशन कार्यशाला के आयोजन पर विस्तृत चर्चा

AINS NEWS… जिलाधीश महोदय जिला उत्तर बस्तर कांकेर श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीर सागर के निर्देशानुसार एवम् जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक कुमार पटेल के मार्ग दर्शन में हमर लक्ष्य कार्यक्रम के तहत खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री संजय ठाकुर ने विकास खण्ड अंतागढ़ के समस्त प्राचार्य एवं संकुल समन्वयको की समीक्षा बैठक ली बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की गई।
1 अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम पर चर्चा ।
2 दसवीं तथा 12वीं के मेरिटस छात्रों की मोटिवेशन कार्यशाला के आयोजन पर विस्तृत चर्चा।
3 अनुरोध कार्यक्रम के तहत बच्चो के शत प्रतिशत उपस्थिति एवम् रेमेडियल कक्षाओं के संचालन पर चर्चा।
4 प्री बोर्ड परीक्षा दिनांक 20 जनवरी 2025 की आवश्यक तैयारी।
5 JEE एवम NEET प्रवेश परीक्षा की तैयारी एवं विद्यार्थियों के लाने ले जाने की व्यवस्था पर आवश्यक चर्चा।
6 अपार आईडी सभी विद्यार्थियों के शत प्रतिशत बनाने का निर्देश
7 विद्यालय में अध्यनरत समस्त विद्यार्थियों की जाति प्रमाण पत्र बनाने हेतु चर्चा।
8 NMMSE छात्रवृत्ति प्रवेश चयन परीक्षा प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश चयन परीक्षा की तैयारी हेतु आवश्यक चर्चा।
9 पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु अतिरिक्त कक्षा संचालन पर चर्चा।
10 उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम हेतु कक्षा संचालन एवं मार्च 2025 में होने वाले महा परीक्षा अभियान की तैयारी पर चर्चा किया गया।
11 कक्षा 5 वी एवम् कक्षा 8 वी की परीक्षा पर चर्चा।
12 हमर लक्ष्य कार्यक्रम के तहत जिला स्तर से प्राप्त निर्देशों का विद्यालयों में पूर्णता पालन हेतु प्राचार्य एवम संकुल समन्वयको को निर्देशित किया गया।
बैठक में सहायक खंड शिक्षा अधिकारी खंड स्त्रोत समन्वयक उल्लास नवभारत साक्षरता प्रभारी एवम विकासखंड अंतागढ़ के समस्त प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button