पूर्व सांसद पीआर खूंटे का विस्फोटक बयान, अगर मैं नहीं होता तो भूपेश बघेल मुख्यमंत्री नहीं बनते
वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहे हैं

AINS NEWS… पूर्व सांसद पीआर खूंटे ने एक विस्फोटक बयान देकर छत्तीसगढ़ के सियासत को गर्म कर दिया है उन्होंने कहा कि अगर वह नहीं होते तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाते, अपने इस बयान को लेकर उन्होंने स्पष्टता भी जाहिर की और कहा कि उनके मुख्यमंत्री बनने में सबसे बड़ा रोड़ा जोगी परिवार था जिनको किनारे लगाने का काम मैंने किया।



खूंटे ने यह भी कहा कि भूपेश बघेल को सतनामी विरोधी बताया जाता था और उनके विधानसभा क्षेत्र पाटन में उन्हीं के खिलाफ षड्यंत्र किया जाता था। पीआर खूंटे ने यह बातें प्रेस क्लब रायपुर में कहीं। इस दौरान उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहे हैं, यह पत्र उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को लिखा है।
अपने दो पन्ने के पत्र में उन्होंने बहुत सारी बातें लिखी, उन्होंने लिखा कि पिछड़ा वर्ग उत्थान की ओर जाने की बजाय पतन की ओर जा रहा है, छत्तीसगढ़ राज्य जिस उद्देश्य को लेकर बनाया गया था 25 साल बाद भी वह उद्देश्य पूरा होते नहीं दिखाई दे रहा है इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दे रहा हूं, कृपया मेरा त्यागपत्र स्वीकार करने की कृपा करें।




