अमलेश्वर नगर पालिका परिषद के सभी 18 वार्डों में भाजपा ने अपने प्रत्याशी किए घोषित
सांसद विजय बघेल ने प्रत्याशियों को संबोधित करते हुए जीत के प्रति आश्वस्त किया एवं जीत के बाद अमलेश्वर नगर पालिका के बेहतर विकास की अपेक्षा की

AINS NEWS… भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग ने अमलेश्वर नगर पालिका परिषद में चुनाव के लिए सभी 18 वार्डों के लिए पार्षदों की उम्मीदवारी तय कर दी है। सूची के अनुसार डॉक्टर आलोक पाल, श्री देव आनंद ठाकुर, फेरहा राम धीवर, ओमप्रकाश साहू, गनपत घिड़ौड़े, श्रीमती ललिता साहू, धर्मेंद्र सोनकर, मनोहर साहू, श्रीमती सुनीता राहुल साहू, श्रीमती रामेश्वरी ठाकुर, श्री दुर्गेश सोनू साहू, श्रीमती वर्षा कश्यप, श्रीमती सुनीता साहू, श्रीमती हेमलता गेंद्रे, श्रीमती यामिनी यादव, श्री सोहन निषाद, श्री शिव कुमार साहू और श्रीमती नीलम मिंज के नाम शामिल है।


आज सभी 18 वार्डों के प्रत्याशियों की नामांकन रैली आयोजित की गई थी जिसमें उनका उत्साह वर्धन करने दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे। उन्होंने प्रत्याशियों को संबोधित करते हुए जीत के प्रति आश्वस्त किया एवं जीत के बाद अमलेश्वर नगर पालिका के बेहतर विकास की अपेक्षा की।





