RAIPUR

महापौर मीनल और सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने नगर वासियों को दी भक्त माता कर्मा जयन्ती की हार्दिक शुभकामनायें

 नगर वासियों से नगर हित में की अधिकाधिक संख्या में स्वच्छता फीडबैक देने की विनम्र अपील

AINS NEWS रायपुर… नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने सभी नगरवासियों विशेषकर साहू समाज के अनुयायियों को साहू समाज की कुल देवी महाप्रभु श्री जगन्नाथ की परम भक्तिनी समाज सुधारक, धर्मात्मा, परोपकारी भक्त माता कर्मा की जयन्ती मंगलवार दिनांक 25 मार्च 2025 के अवसर पर अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें देते हुए सभी नगरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, शान्ति प्रदान करने हेतु और रायपुर को स्वच्छ, सुन्दर, हरित, विकसित और सुव्यवस्थित नगर बनाने सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्रदान करने हेतु साहू समाज की कुल देवी और महाप्रभु श्री जगन्नाथ की परम भक्तिनी भक्त माता कर्मा के श्रीचरणों में विनम्र प्रार्थना की है.
नगर निगम महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 के अंतर्गत सभी नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रायपुर नगर के हित में स्वच्छता एप्प डाउनलोड कर मोबाइल पर स्वच्छता फीडबैक देने की विनम्र अपील की है.

 

Related Articles

Back to top button