RAIPUR

आईपीएस अधिकारी पर छत्तीसगढ़ी मजदूरों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का गंभीर आरोप

भूतपूर्व आईपीएस अधिकारी मुकेश गुप्ता एक बार फिर सुर्खियों में

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ के विवादास्पद भूतपूर्व आईपीएस अधिकारी मुकेश गुप्ता एक बार फिर सुर्खियों में हैं। राजधानी रायपुर स्थित उनके निर्माणाधीन आलीशान बंगले में प्लंबिंग कार्य कर रहे दो छत्तीसगढ़ी मजदूरों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है।

पीड़ित प्लंबर हरीश पटेल अपने साथियों और प्रत्यक्षदर्शियों के साथ तेलीबांधा थाने पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मजदूरों ने बताया कि जब उन्होंने काम के दौरान कुछ तकनीकी दिक्कतों की बात कही, तो पूर्व अधिकारी भड़क गए और उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट तक कर डाली।

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि गरीब मजदूरों के साथ मारपीट करने के आरोप में प्रभावशाली पूर्व अधिकारी पर सख्त कार्रवाई होती है या फिर मामला दबा दिया जाता है। स्थानीय सामाजिक संगठनों ने भी इस घटना की निंदा करते हुए पीड़ित मजदूरों को न्याय दिलाने की मांग की है।

 

Related Articles

Back to top button