क्राइम

छत्तीसगढ़ के फर्जी ज्वेल लोन केस में 1 करोड़ 65 लाख के गबन मामले में EOW ने बड़ी कार्रवाई की

पुलिस को 29 अप्रैल तक की रिमांड मिली

AINS NEWS…. छत्तीसगढ़ के फर्जी ज्वेल लोन केस में EOW ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले में राजिम ब्रांच के मैनेजर सुनील कुमार और बैंक के दो क्लर्क योगेश पटेल और खेमलाल कंवर को गिरफ्तार किया है. 1 करोड़ 65 लाख के गबन के मामले में बैंक की असिस्टेंट मैनेजर अकिंता पाणिग्रही को EOW पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.

29 अप्रैल तक पुलिस को मिली रिमांड
मामले में पुलिस को 29 अप्रैल तक की रिमांड मिली है. पुलिस तीनों आरोपियों से 8 दिनों तक पूछताछ करेगी. साल 2022 में इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा राजिम बंद खातों के जरिए फर्जी ज्वेल लोन निकालकर बैंक से 1 करोड़ 65 लाख रुपए गबन किया गया था.

बता दें कि साल 2022-23 में खाताधारकों के बंद खातों के जरिए 01 करोड़ 65 लाख रुपए के फर्जी ज्वेल लोन निकालकर बैंक अधिकारियों ने गबन किया था. इस मामले में EOW ने FIR की है और मामले की जांच कर रही है. EOW ने बैंक की सहायक मैनेजर अकिंता पाणिग्रही को पहले ही गिरफ्तार चुका है.

सहायक प्रबंधक अंकिता पाणिग्रही के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए गए थे. वह जोरोधा नामक शेयर ट्रेडिंग प्लेटफार्म का उपयोग कर फ्यूचर्स एवं ऑप्शन नामक ट्रेडिंग स्कीमों में 1.65 करोड़ रुपए लगाकर पूरा पैसा हार गई, जिससे बैंक को आर्थिक हानि हुई. आज बैंक के प्रबंधक सुनील कुमार को बिहार से और लिपिक खेमन लाल कंवर एवं लिपिक योगेश पटेल को विधिवत गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है. मामले में आरोपियों से पूछताछ की जाएगी.

 

Related Articles

Back to top button