बिलासपुर

वीर शहीद जवान टेक राम वर्मा को 15वीं शहादत दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया याद

वीर सपूत का स्मरण करते हुए सभी की आंखें भर गई

AINS NEWS… केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में सेवा के दौरान बीजापुर छत्तीसगढ़ में तैनाती के समय नक्सली मुठभेड़ में 8 मई 2010 को अपने प्राणों की आहुति देने वाले छत्तीसगढ़ के ग्राम करेली बिलासपुर के वीर शहीद जवान टेक राम वर्मा को 15वीं शहादत दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शहादत में शामिल हुए। वीर सपूत का स्मरण करते हुए सभी की आंखें भर गई। सभी ने शहीद जवान के परिजनों का सम्मान किया।

कार्यक्रम में केंद्रीय रिजर्व बल बिलासपुर से पहुंचे विवेकानंद प्रसाद और अन्य जवानों ने वीर सपूत को श्रद्धा सुमन अर्पित किया और शहीद परिवार को सम्मानित किया। सहायक कमांडेंट विवेकानंद प्रसाद ने कहा कि देश के लिए प्राणोत्सर्ग का अवसर भाग्यशाली लोगों को मिलता है, समाज को चाहिए कि बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करें।

Related Articles

Back to top button