आरक्षक जय वर्मा ने की ठगी, पुलिस में नौकरी लगाने के नाम पर 8 लाख की लगाई चपत
पुलिस में भर्ती करने के नाम पर 10 लाख रुपए की ठगी

AINS NEWS… प्रार्थी महेंद्र सिंह मानसर ग्राम परसदा, अकलतरा ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि रायपुर रेलवे पुलिस में पदस्थ प्रधान आरक्षक जय वर्मा, बैच नंबर 472 ने उसे 2017 में उसके भाई को पुलिस में भर्ती करने के नाम पर 10 लाख रुपए की ठगी की।


प्रार्थी ने बताया कि 2017 में आरक्षक भर्ती का विज्ञापन निकला था जिसमें वह अपने भाई को भर्ती कराना चाहता था। उसकी प्रधान आरक्षक जय वर्मा से हल्की जान पहचान थी इसी का फायदा उठाते हुए जय वर्मा ने महेंद्र सिंह को बार-बार उसके भाई को पुलिस में भर्ती करा देने के लिए उकसाता रहा, इसके एवज में उसने 10 लाख रुपए की मांग की, उसने यह भी कहा कि वह भी 10 लाख रुपए देकर ही पुलिस की नौकरी पाया है।

जय वर्मा ने अपने कुछ साथियों के साथ मिली भगत कर महेंद्र सिंह को अपने झांसे में ले लिया और 10 लाख रुपए ऐंठ लिए।
जब महेंद्र का भाई फिजिकल टेस्ट में फेल हो गया तो उसने अपने पैसों की मांग की। बार-बार मांग करने पर जय वर्मा ने उसे मात्र ₹2,00000 वापस किया बाकी की रकम अभी भी अप्राप्त है। प्रार्थी ने इस ठगी की शिकायत पुलिस अधीक्षक रायपुर से की है।





