RAIPUR

कांग्रेस ने राजीव गांधी के शहादत दिवस पर आतंकवाद एवं हिंसा का डटकर सामना करने के लिए शपथ

राजीव गांधी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन

AINS NEWS… 21 मई 2025 पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि को कांग्रेस ने हर वर्ष की भांति आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस भवन गांधी मैदान में राजीव गांधी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया एवं सभी कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद एवं हिंसा का डटकर मुकाबला करने की शपथ ली।

शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि राजीव गांधी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्र के प्रत्येक क्षेत्र में नई उपलब्धियां को हासिल किया, राजीव गांधी पंचायती राज के प्रबल पक्षधर थे वे पंचायती राज के माध्यम से प्रजातंत्र की न्यू मजबूत करना चाहते थे।

इस अवसर पर कन्हैया अग्रवाल पंकज शर्मा कुलदीप जुनेजा श्रीकुमार मेनन मदन तालेड़ा मनोज कंदोई सुंदर जोगी जी श्रीनिवास बंशी कन्नौजे प्रवीण चंद्राकर पदमा कहार संतोष जैन मोहसिन खान मुन्ना मिश्रा सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button