थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्र से दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार
अज्ञात आरोपी के विरूद्ध 438/24 धारा 303(2), 317(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध

AINS NEWS… प्रार्थी तेज सिंह ने थाना देवेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह गली नंबर 04 टिम्बर मार्केट फाफाडीह रायपुर में रहता है। प्रार्थी दिनांक 21.12.2024 को अपनी एक्टीवा वाहन क्रमांक सी जी 04 एच एम 1530 को गुजराती स्कूल के गेट के सामने खडी कर स्कुल अंदर गया था, कुछ देर बाद वापस आकर देखा तो प्रार्थी की एक्टिवा वाहन खड़ी किये गये स्थान पर नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की खड़ी उक्त एक्टिवा वाहन को चोरी कर ले गया था, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध 438/24 धारा 303(2), 317(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पूर्व में घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी तथा आसपास के लोगो से विस्तृत पूछताछ कर लगातार अज्ञात अरोपी की पतासाजी की जा रहीं थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में आरोपी धनेन्द्र कुमार गुप्ता उर्फ मन्नू सागर को पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा वाहन चोरी की उक्त घटना को अंजाम देने के साथ चोरी की एक्टिवा वाहन को रावाभांठा मंदिर हसौद निवासी भूषण वर्मा उर्फ रॉयल के पास गिरवी रखना बताया गया। जिस पर भूषण वर्मा उर्फ रॉयल की पतासाजी कर उसे भी पकड़ा गया।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार के उनके कब्जे से चोरी की एक्टिवा वाहन क्रमंाक सी जी 04 एच एम 1530 कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त कर प्रकरण मंे धारा 317(2) बी.एन.एस. जोड़ी जाकर दोनों आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
01. धनेन्द्र कुमार गुप्ता उर्फ मन्नू सागर पिता केदार नाथ गुप्ता उम्र 23 साल निवासी कांपा सतनामी भवन के पीछे मोवा पंडरी रायपुर।
02 भूषण वर्मा उर्फ रॉयल पिता संतोष कुमार वर्मा उम्र 26 साल निवासी इन्द्रा चौक रावाभांठा थाना मंदिर हसौद रायपुर।




