RAIPUR

11 दिन दिक्कत में रहेंगे शहरवासी, प्रशासन के नियम और कानून को आड़े लेते हाथों ले रही गणेश उत्सव समितियां

शहर में इतने गणेश पंडाल हैं जिसकी कोई सीमा नहीं है, हर आधा किलोमीटर में एक गणेश की प्रतिमा विराजित है

AINS NEWS… शहर में गणपति बप्पा विराजमान हो गए हैं, जगह-जगह गणेश पंडाल और लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है, इस दौरान आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिससे प्रशासन अनजान है, लेकिन समितियां को इससे कोई लेना देना नहीं है उन्हें अपने गणेश उत्सव को एक आयाम देना है और लोगों में अपने आप को शुमार करना है।
गणेश उत्सव के कुछ दिन पहले जिला प्रशासन ने गणेश उत्सव समितियों की एक बैठक भी ली थी जिसमें कई सारी गाइडलाइन तय की गई थी उन गाइडलानो में डीजे, यातायात समेत कई सारी हिदायत दी गई थी, लेकिन उन हिदयात का पालन ही नहीं किया जा रहा है।

शहर में इतने गणेश पंडाल हैं जिसकी कोई सीमा नहीं है, हर आधा किलोमीटर में एक गणेश की प्रतिमा विराजित है जिसके कारण ट्रैफिक व्यवस्था लगातार ध्वस्त हो रही है।

आज बात करते हैं शहर के बीचो-बीच स्थित नवीन मार्केट की जहां पर बाल गणेश विराजमान है उनका पंडाल रोड से लगा हुआ है और लगातार 11 दिनों तक वहां भंडारे का भी आयोजन हो रहा है, जिसके कारण लोगों की भीड़ जमा हो रही है और यातायात प्रभावित हो रहा है, लोग फोटो खींचते हैं, वीडियो बनाते हैं और भगवान गणेश के दर्शन करने के चक्कर में सड़क को जाम कर रहे हैं, जिसके चलते आम लोगों को परेशानी हो रही है, जिसे देखने और सुनने वाला कोई नहीं है। इस दौरान नवीन मार्केट के आसपास ना ही यातायात प्रहरी है ना ही एक पुलिस का जवान लिहाजा ट्रैफिक का अस्त व्यस्त होना तय है।

अब प्रशासन को चाहिए कि उन्होंने गणेश उत्सव के पहले जो गाइडलाइन जारी की थी उस गाइडलाइन का पालन कौन कर रहा है कौन नहीं कर रहा है इसकी भी पड़ताल करें, तब जाकर गणेश उत्सव भी अच्छे से संपन्न होगा और आम लोग भी उसका आनंद ले पाएंगे।

जनहित में जारी….

Related Articles

Back to top button