क्राइम

थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिसकर्मी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध

AINS NEWS… दिनांक 11.09.2025 की रात्रि थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत अमलीडीह शराब भट्ठी के पास सेंट जोसेफ कालोनी रोड में कुछ शरारती लोगों द्वारा शराब पीकर हुल्लड़बाजी किया जा रहा था, कि सूचना पर थाना न्यू राजेन्द्र नगर के डॉयल 112 वाहन में कार्यरत पुलिसकर्मी द्वारा उक्त स्थान पर जाकर उनको समझाईश देने के दौरान कुछ लड़के शराब के नशे में पुलिसकर्मी से वाद विवाद कर उसे अश्लील गाली गलौच करते हुये पुलिस वाले जबरदस्ती परेशान करते हो हम लोगों को नहीं जानते कहते हुए अपना नाम अरूण चौहान, राजेश यादव, राहुल दीवान एवं रविन्द्र भगत बताये और पुलिसकर्मी को जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखें कटर को दिखाकर उसके साथ हाथ मुक्का एवं हाथ में पहने हुए कड़ा से मारपीट किये जिससे उसे चोट आयी तथा उसके वर्दी को भी फाड़ दिये, कि पुलिसकर्मी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 216/25 धारा 121, 132, 221, 296, 351(2), 115(2), 3(5) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर के नेतृत्व में थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी करते हुये प्रकरण में आरोपी अरूण कुमार चौहान, राजेश यादव उर्फ छोटू, राहुल दीवान उर्फ रामू एवं रविन्द्र कुमार भगत को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
01. अरूण कुमार चौहान पिता स्व. बिशेस्वर चौहान उम्र 28 साल निवासी ग्राम गोडपाली थाना पटेवा जिला महासमुंद। हाल पता – बजाज कालोनी दुर्गा मंदिर के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
02. राजेश यादव उर्फ छोटू पिता महेश यादव उम्र 24 साल निवासी ग्राम नरतोरा थाना पटेवा जिला महासमुंद। हाल पता – बजाज कालोनी दुर्गा मंदिर के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
03. राहुल दीवान उर्फ रामू पिता लीला राम दीवान उम्र 20 साल निवासी ग्राम नरतोरा थाना पटेवा जिला महासमुंद। हाल पता – बजाज कालोनी दुर्गा मंदिर के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
04. रविन्द्र कुमार भगत पिता फकुवा राम भगत उम्र 40 साल निवासी ग्राम गुमतेल थाना मनोरा जिला जशपुर। हाल पता – बजाज कालोनी दुर्गा मंदिर के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

Related Articles

Back to top button