RAIPUR

बस्तर व सरगुजा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए गुजरात भाजपा इकाई ने भेजी राहत सामग्री

राहत सामग्री की पहली खेप सोमवार को रायपुर पहुँची

AINS NEWS रायपुर… बस्तर व सरगुजा में अतिवृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री पहुँचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के बस्तर व सरगुजा संभाग में आई बाढ़ के लिए गुजरात की भाजपा प्रदेश इकाई ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है।

भाजपा की गुजरात प्रदेश इकाई द्वारा भेजी गई राहत सामग्री की पहली खेप सोमवार को रायपुर पहुँची जिसे बस्तर व सरगुजा सम्भाग के बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों के लिए भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने रवाना किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, प्रदेश मंत्री जयंती पटेल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष राजा पांडे, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र पाटनी सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

 

Related Articles

Back to top button