प्रेस क्लब के नए पुराने सदस्य फीस न पटाए, जो भी सदस्य फीस पटाएगा अपनी जवाबदारी से पटाए – दामू अम्बाडारे
रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त...

AINS NEWS… रायपुर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के चुनाव का रास्ता अंततः अब साफ नजर आने लगा है पंजीयक फर्म एंड सोसाइटी ने वर्तमान प्रेस क्लब के अध्यक्ष और उनकी कार्यकारिणी को 60 दिनों के भीतर चुनाव कराने का निर्देश दिए हैं ।और अभी एक माह पूर्ण होने जा रहा है।

बताया जाता है की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त हुए एक साल पांच माह से अधिक हो गया है इसके बाद भी निर्धारित समय पर चुनाव नहीं कराए जाने व चुनावी कागजी फाड़े जाने से प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्यों /सदस्यों ने अपनी नाराजगी जताई है। सदस्यों से 1000/500 की राशि लिए जाने की शिकायत पंजीयक फर्म एंड सोसाइटी में चुनौती दी थी। जिसकी सुनवाई के बाद पंजीयक सोसाइटी ने अवैध रूप से ली जा रही सदस्यता फीस पर रोक लगा दी थी, उसके बाद भी फीस लेने की अंतिम तारीख की घोषणा भी कर दी,और सदस्यों से ये कहना कि जो भी सदस्य / सदस्यता फीस जमा नहीं करेगा उसकी सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी। इन्होंने फर्म एंड सोसायटी के नियमों की अवेहलना की है।



अवैध रूप से सदस्यता शुल्क लिए जाने से सीधा-सीधा सदस्यों के साथ छल कपट किया जा रहा है। सभी सदस्यों से विनम्रतापूर्वक आग्रह है कि माननीय फर्म एंड सोसायटी के रजिस्टार के नए आदेश को पढ़ें और स्वयं भी पालन करें और दूसरे को भी पालन करने के लिए कहे । फर्म एंड सोसायटी ने वर्तमान पूर्व अध्यक्ष और उनकी कार्यकारिणी द्वारा बनाए गए नए नियम प्रक्रिया , संविधान, नए मतदाता सूची, सामान्य सभा को निरस्त कर 60 दिनों के भीतर चुनाव करने का निर्देश दिया है।




