
AINS NEWS गरियाबंद… वन विभाग के डीएफओ वरुण जैन ने एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि अब जंगलों में हाथियों, तेंदुओं और भालुओं की गतिविधियों का पता लगाने के लिए नया “AI कैमरा सिस्टम” लगाया जा रहा है। यह कैमरा जानवरों की मूवमेंट पहचानकर स्वतः सायरन और अलर्ट कॉल ट्रिगर करेगा, जिससे क्षेत्र में तैनात वन अमला तुरंत कार्रवाई कर सकेगा।

डीएफओ वरुण जैन ने कहा कि इस नई तकनीक का फील्ड ट्रायल शुरू किया जा रहा है, जिससे इसके वास्तविक उपयोग और प्रभाव को परखा जा सके।
सिर्फ इतना ही नहीं डीएफओ वरुण जैन की “टेक्निकल हाथी एप” और वन्य संरक्षण को लेकर चलाए गए अभियान की चर्चा अब प्रदेश ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी हो रही है। उनकी इन नवाचारी पहलों ने वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में नया मॉडल पेश किया है।
वन और वन्य प्राणियों की सुरक्षा को लेकर हमेशा सक्रिय रहे डीएफओ वरुण जैन का यह कदम एक बार फिर मानव और वन्यजीव सहअस्तित्व की दिशा में बड़ा प्रयास माना जा रहा है।
दूल्हा राजा के बाद अभिनेता राज वर्मा का एक और धमाका, 7 नवंबर को एम.ए. प्रीवियस, ट्रेलर ने मचाई धूम




