RAIPUR

स्पा सेंटर में डकैती करने वाले 03 आरोपियो को भेजा गया जेल

घटना स्थल- गोविंद सारंग परिसर के पास, कल्चरल वेलनेस स्पा सेंटर

AINS NEWS… प्रार्थी सन्नी मनवानी पिता स्व0 राज कुमार मनवानी उम्र 36 वर्ष न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर का थाना उपस्थित आकर Fir दर्ज कराया की दिनांक -26-10-2025 को रात्रि 20-00 बजे इसके वेलनेस स्पा सेंटर न्यू राजेन्द्र नगर में घूस कर 08 आरोपियो द्वारा प्रार्थी एवं उसके मैनेजर धनेश मिरी को अश्लील गाली गलौच कर बंधक बनाकर मारपीट कर लूटपाट करते हुए गल्ले से 20 हजार रू. लूट लिये तथा spa के मालिक सनी मनमानी को दो आरोपी अपने साथ मोटरसाइकिल में बैठकर Atm से 50 हजार रू तथा पेट्रोल पंप से क्रेडिट कार्ड स्वाइप करा कर 50 हजार रू कुल 120000=00 रू की डकैती कर लिए तथा जाते वक्त Dvr भी अपने साथ ले गये

विवेचना के दौरान crime branch और थाना न्यूराजेन्द्र पुलिस द्वारा cctv व मोबाईल लोकेशन और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपीगणों का पता तलाश करते हुए आरोपी (1) धनराज चौधरी ऊर्फ हनी (2) गुरविंदर सिंह (3) नवजोत सिंह भामरा को विधिवत गिरफ्तार कर इनसे घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल व नगदी रकम की जप्ती की गई है। तथा आरोपियो को रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। प्रकरण के अन्य फरार आरोपियो की पहचान की जा चुकी है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। जिन्हे जल्द गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल दाखिल किया जायेगा।

गिरफ्तार आरोपी-

(1) धनराज चौधरी ऊर्फ हनी पिता धर्मेन्द्र चौधरी उम्र 18 वर्ष पता- टाटीबंध

(2) गुरविंदर सिंह पिता जसविन्दर सिंह उम्र 21 वर्ष पता- रिंग रोड नं0 01 थाना कबीर नगर ।

(3) नवजोत सिंह भामरा पिता भिखम सिंह भामरा उम्र 20 वर्ष पता- म0 नं0 E- 212 RDA कालोनी थाना कबीर नगर रायपुर

 

Related Articles

Back to top button