दुर्घटनाबिलासपुर

बड़ा रेल हादसा, गेवरा रोड से रायपुर आ रही एक लोकल ट्रेन मालगाड़ी से टकरा गई

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेन के आगे के डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए

AINS NEWS… बिलासपुर जिले से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जिसमें यात्रियों से भरी एक लोकल ट्रेन मालगाड़ी से टकरा गई जिसमें कई लोगों की मौत की खबर है। बिलासपुर में मंगलवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया। गेवरा रोड से रायपुर की ओर आ रही एक लोकल ट्रेन बिलासपुर आउटर पर खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेन के आगे के डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसा चौकसे कॉलेज के पास हुआ, जब लोकल ट्रेन तेज रफ्तार में आउटर लाइन से गुजर रही थी और सामने खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। यात्रियों की चीख-पुकार गूंज उठी। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी, जीआरपी और आरपीएफ की टीमें मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि हादसे में कई लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। रेल प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और उस ट्रैक की ट्रेन सेवा को फिलहाल रोक दिया गया है। हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है।

इधर रेल प्रशासन ने ट्रेन दुर्घटना में मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है, उनके अनुसार इस दुर्घटना में मृतकों के लिए 10 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 5 लाख और सामान्य घायलों को 1 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस ट्रेन दुर्घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है और मृतक के परिजनों के लिए इस दुख की घड़ी में संवेदना प्रकट की है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री और अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया है कि घायलों का इलाज तत्परता से किया जाए। इधर रेलवे प्रशासन ने भी टोल फ्री नंबर जारी किए हैं ताकि घायल यात्री अपने परिजनों तक पहुंच सके।

 

Related Articles

Back to top button