दिल को छू लेने वाली एक पारिवारिक कहानी है एम.ए.प्रीवियस की – अनुज शर्मा
फिल्म देखने पद्मश्री व विधायक अनुज शर्मा और मंत्री टंकराम वर्मा भी पहुंचे

AINS NEWS… आज रिलीज हो रही छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म एम.ए.प्रीवियस का स्पेशल शो कल सिटी सेंटर पंडरी में रखा गया था, जहां फिल्म देखने बड़ी संख्या में कलाकारों के साथ पद्मश्री व विधायक अनुज शर्मा और मंत्री टंकराम वर्मा भी पहुंचे। सभी ने कलाकारों के साथ बैठकर फिल्म का आनंद लिया। फिल्म देखने के बाद सभी ने फिल्म की तारीफ की, विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि इस फिल्म की कहानी दिल को छू लेने वाली है और अंत तक दर्शकों को बांधे रखती है। इस मौके पर फिल्म के निर्माता व अभिनेता राज वर्मा, दीपक साहू समेत कलाकारों ने फिल्म देखने आए अतिथियों का स्वागत किया और उनका आभार भी व्यक्त किया।

दोनों अभिनेताओं के अपोजिट हिरनमईदास, और आराधना साहू नजर आएंगी। इनके अलावा फिल्म में राजेश वाघमारे, अंजलि चौहान, लक्ष्मी झा, धर्मेंद्र चौबे, संगीता निषाद, ओम प्रकाश वर्मा, पप्पू चंद्राकर, दादू साहू और मंदिरा नायक समेत ढेर सारे कलाकार अभिनय करते नजर आएंगे।फिल्म के गीतों की भी जमकर तारीफ हो रही है जिन्हें अपने स्वर से सजाया है अनुराग शर्मा, चंपा निषाद और कंचन जोशी ने।





