मनोरंजन

दर्शक आकर्षित हो रहे हैं एम.ए.प्रीवियस की तरफ, रोजाना बढ़ रही है उनकी संख्या

यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है

AINS NEWS… शुक्रवार को प्रदर्शित हुई छत्तीसगढ़ी फिल्म एम.ए.प्रीवियस के दर्शकों की संख्या में रविवार आते-आते खासा इजाफा देखने को मिला। रविवार को सिनेमाघर में लंबी लाइन देखी गई और फिल्म को भरपूर प्यार मिला। दर्शक जो फिल्म देखकर बाहर निकले तो वह कहते नजर आए कि यह फिल्म तो परिवार के साथ देखने लायक है, नाम सुनकर लगा था कि युवा वर्ग ही से पसंद करेगा लेकिन फिल्म देखने के बाद लगा कि इसमें तो सभी वर्ग के मनोरंजन का ख्याल रखा गया है।

लोगों ने यह भी कहा कि वह अपने काम धाम की वजह से व्यस्त रहे इसलिए पहले नहीं आ पाए लेकिन वह जल्द ही अपने परिवार के साथ इस फिल्म को देखने आएंगे। भीड़ की बात करें तो रविवार को स्टैंड में गाड़ी रखने की जगह नहीं रही लिहाजा बाहर ही दर्शकों की गाड़ियां पार्क करनी पड़ी।

फिल्म के निर्माता व अभिनेता राज वर्मा ने कहा कि यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है और महिलाओं में इस फिल्म को लेकर खासा उत्साह है, इससे ज्यादा हमें कुछ नहीं चाहिए, फिल्म के गीतों ने भी दर्शकों के बीच अपनी जगह बना ली है, फिल्म के कुछ गीत ऐसे बन पड़े हैं जिसे दर्शक बिना गुनगुनाए नहीं रह पा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button