क्राइम

अवैध शराब के साथ आरोपी आबकारी एक्ट में गिरफ्तार, 60 पौवा देशी मदिरा मशाला जप्त शराब

अप.क्र.782/25 धारा:- 34(2) आबकारी एक्ट

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डां. लाल उमेंद सिंह के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में में थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में आबकारी एक्ट में गिरफ्तार किया गया है

AINS NEWS…  मुखबीर से सूचना मिला कि खरोरा के हितेंद्र यादव द्वारा एवं विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक अवैध रूप से शराब बिक्री करने परिवहन की सूचना मिलने पर तस्दीक हेतु थाना खरोरा पुलिस पार्टी मुखबीर के बताये स्थान पहुंचा जहां हितेंद्र यादव को अवैध रूप से शराब बिक्री करने स्कूटी क्र.CG 04 HP 5816 सहित पकड़ा गया। जिनके कब्जे से एक सफेद कलर की प्लास्टिक थैला में 40 पौवा सवा शेरा मसाला शराब प्रत्येक पौवा में 180-180 एमएल शराब भरी हुई शीलबंद स्टीकर लगा हुआ होलोग्राम केवल छत्तीसगढ़ में विक्रय हेतु कीमत 100 रू लिखा हुआ कुल शराब 7.200 बल्क लीटर कीमती 4000/-रू. एवं परिवहन में इस्तेमाल स्कूटी क्र. CG04 HP 5816 पुरानी इस्तेमाली 20000/-₹ एवं विधि विरूद्ध संघर्षरत बालक से एक सफेद प्लास्टिक बोरी मे कुल 60 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब कुल मात्रा 10.800 बल्क लीटर, कीमती 6000/-₹ रूपये एवं स्कूटी क्र. CG 04 HU 6893 कीमती 25000/-₹ को जप्ती कार्यवाही करते हुए शराब रखकर परिवहन करने के संबंध में नोटिस दिया गया जो किसी प्रकार का वैध दस्तावेज पेश नही किया जिनके कब्जे से पृथक-पृथक उक्त शराब को समक्ष गवाहों के विधिवत जप्ती कार्यवाही करते हुए मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को देकर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया एवं विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को नियमानुसार विधिवत प्रावधानों का पालन करते हुए रोजनामचा रिपोर्ट दर्ज कार्यवाही किया गया।

आरोपी का नाम:- हितेन्द्र यादव पिता भरत यादव उम्र 23 साल पता वार्ड क्रमांक 08 शासकीय अस्पताल के पीछे खरोरा थाना खरोरा जिला रायपुर
जप्ती मशरूका:- 01 एक सफेद रंग की मेस्ट्रो स्कूटी क्रमांक CG04 HP 5816 पुरानी इस्तेमाली 20000/-₹ 02 एक पीला रंग के प्लास्टिक रंग के बोरी के अंदर 40 पौवा सवा शेरा देशी मदिरा मसाला शराब कुल मात्रा 7.200 बल्क लीटर कीमती 4000/- ₹ कुल जुमला 24000/- रूपये

●आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही

आरोपी का नाम विधि विरूद्ध संघर्षरत बालक
मशरूका- एक सफेद प्लास्टिक बोरी मे कुल 60 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब कुल मात्रा 10.800 बल्क लीटर, कीमती 6000/-₹ रूपये एवं स्कूटी क्र. CG 04 HU 6893 किमती 25,000/-₹

 

Related Articles

Back to top button