मनोरंजन

शानदार तरीके से पूर्ण हुआ दिलदार मोर यार का प्रथम शूटिंग शेड्यूल…

कई कलाकारों ने सहयोगी भूमिका निभाई

AINS NEWS…  सिने साउंड प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही निर्माता नंदिता सतपथी व लेखक,निर्देशक नितेश लहरी की छत्तीसगढ़ी पिक्चर फ़िल्म दिलदार मोर यार की शूटिंग का प्रथम शेड्यूल सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गया है।
दिलदार मोर यार की प्रमुख भूमिकाओं में अज्जु सतपथी,भूपेश लिल्हारे,दीपिका सिंह व कंचन विश्वकर्मा जहां नायक व नायिका के पात्र में हैं तो वहीं विजय मिश्रा ‘अमित,श्वेता शर्मा, आकांक्षा देवांगन,जय गुप्ता,माही साहू,सिम्मी ध्रुव, अनिल पटेल,राजेन्द्र देवांगन, बलराज पाठक,प्रमिला रात्रे,नोखु सिंगौर,अमूल्य निधि मिश्रा,अखिलेश वर्मा,जयापति सहित कई कलाकारों ने सहयोगी भूमिका निभाई है।

दिलदार मोर यार में मेकअप – रज्जु,कॉस्ट्यूम – लवकुमार, एक्शन – आनंद साहू,डांस – राम यादव,कैमरा – लक्ष्मण यादव,गीत – सलाम ईरानी,संगीत – अज्जु सतपथी,स्वर – अज्जु सतपथी व मोनिका वर्मा ने दिया है।
लेखक,निर्देशक नितेश लहरी ने बताया कि बचे हुए कार्य को पूर्ण करके जितनी जल्दी हो सके दिलदार मोर यार को सिनेमा घरों में प्रदर्शित करने की हमारी पूरी तैयारी है।

Related Articles

Back to top button