पुलिस की जमीन में अतिक्रमण का जिम्मेदार कौन, दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल पर लगा बड़ा आरोप
सेवा से बर्खास्त करने की माँग : उज्जवल दीवान

AINS NEWS… सँयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ के अध्यक्ष उज्जवल दीवान ने बताया कि दुर्ग जिले के छावनी थाना परिसर के लाल मैदान में अतिक्रमण हो गया है और पुलिस प्रशासन मौन है। एक ओर दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल नियमों के प्रति सख्त होने का दावा करते हैं वहीं दूसरी तरफ पुलिस की जमीन में अतिक्रमण होने के बाद भी दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल का चुप रहना एक बड़ी साजिश की ओर ईशारा करता है। छोटी-छोटी बातों के लिए अपने अधिनस्त छोटे कर्मचारियों को सजा देने के लिए माहिर दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल के क्षेत्र में पुलिस की जमीन पर ही अतिक्रमण किया गया है और इसके लिए बकायदा पुलिस विभाग को अतिक्रमण करने के पूर्व सूचना भी दी गई थी और 20 रुपये के स्टाम्प पेपर में लिख कर दिया गया है जिस पर सीएसपी छावनी और थाना प्रभारी छावनी ने लिखा है कि पुलिस की जमीन में भविष्य में पुलिस विभाग के लिए निर्माण कार्य किया जाना है इसलिए किसी को भी यह जमीन आबंटित नही किया जा सकता उसके बावजूद दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने अतिक्रमण नही रोका इसका मतलब साफ है कि दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल ने अतिक्रमणकारियों से साठगांठ किया है या फिर उनके ऊपर किसी का दबाव है।



लेकिन इस घटना से स्पष्ट है कि एक तरफ पुलिस के जवानों के रहने के लिए आवास की व्यवस्था नही है और दूसरी तरफ पुलिस की जमीन पर अतिक्रमण करवाया जा रहा है इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है। पुलिस की जमीन पर अतिक्रमण करने वालों और उन्हें अतिक्रमण की अनुमति देने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु उज्जवल दीवान ने पुलिस महानिदेशक को पत्र भी लिखा है जिसे पुलिस मुख्यालय ने दुर्ग एसपी को कार्यवाही करने हेतु पत्राचार किया है, परंतु दुर्ग एसपी ने पुलिस मुख्यालय के पत्र पर अब तक कोई ठोस कार्यवाही नही की है, क्योंकि दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल अपने ही खिलाफ कार्यवाही कैसे कर सकते हैं, पुलिस विभाग का यह रवैया बहुत ही निराशाजनक है। इस अतिक्रमण के लिए दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल जिम्मेदार हैं उन्हें राज्य सरकार द्वारा तुरंत सेवा से बर्खास्त किया जाए और एक उदाहरण प्रस्तुत किया जाए।




