क्राइम

जेल से छूटी महिला हिस्ट्रीशीटर पूजा सचदेव, उसके साथी निखिल सचदेव समेत छह आरोपियों के खिलाफ डकैती का केस दर्ज

आरोपियों ने खुद को पुलिस उपनिरीक्षक बताते हुए छात्राओं पर गलत काम करने का झूठा आरोप लगाया

AINS NEWS… राजधानी रायपुर में एक बड़ा आपराधिक मामला सामने आया है। जहां अमलीडीह निवासी छात्रा की रिपोर्ट पर मुजगहन पुलिस ने हाल ही में जेल से छूटी महिला हिस्ट्रीशीटर पूजा सचदेव, उसके साथी निखिल सचदेव समेत छह आरोपियों के खिलाफ धारा 310(2), 74 बीएनएस के तहत डकैती का केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर की रात छात्रा अपनी बहन के साथ बीमार रिश्तेदार अटल भगत के लिए खाना लेकर कमल कृष्णा हाइट्स पहुंची थी। भोजन देकर बाहर निकलने पर नीचे खड़ी पूजा सचदेव की गैंग ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने खुद को पुलिस उपनिरीक्षक बताते हुए छात्राओं पर गलत काम करने का झूठा आरोप लगाया और कथित जांच के नाम पर सभी को फ्लैट में ले गए।

फ्लैट में मौजूद अटल भगत और उसके साथी अभिषेक खलखो, अजय कुजूर, नवनीत कुजूर, आशीष तिर्की, अनुराग तिर्की, अंकुश खलखो और रितिक लकड़ा को भी बंधक बना लिया गया। आरोपियों ने सभी को रस्सी से बांधकर पीटा, धमकाया और दो लाख रुपये की मांग की। 7 हजार रुपये कैश लूटे गए, एटीएम से 9 हजार निकाले गए और मोबाइल फोन, लैपटॉप, एक्टिवा व गैस सिलेंडर भी जब्त कर ले गए। फ्लैट में सभी की तस्वीरें खींची गईं और बाद में और पैसे देने का दबाव बनाया गया।

वहीं दहशत में पीड़ितों ने अगले दिन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को हिरासत में लेते हुए उनके कब्जे से एटीएम कार्ड, मोबाइल, लैपटॉप और अन्य सामान बरामद कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

 

Related Articles

Back to top button