“धनेश के आराधना” लेकर आ रही है प्रणव झा और राज वर्मा की जोड़ी, 25 दिसंबर को है रिलीज

AINS NEWS… लगातार 6 फिल्मों का निर्माण कर चुके निर्माता राज वर्मा अब निर्देशक प्रणव झा के साथ मिलकर एक और फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है “धनेश के आराधना”

आराधना उस अभिनेत्री का नाम है जिन्होंने जिसने राज वर्मा की पिछली फिल्म एम ए प्रीवियस में अभिनय किया था अब इंस्टाग्राम के सुपरस्टार धनेश साहू और आराधना की जोड़ी के साथ यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म के कलाकार, निर्माता, निर्देशक ने पत्रकारों से मिलकर फिल्म से जुड़ी बातें साझा की। उन्होंने बताया कि यह फिल्म एक रोमांटिक लव स्टोरी है जिसमें जबरदस्त कॉमेडी का तड़का है, जैसा कि आप धनेश के इंस्टा वीडियो में देखते हैं और हंसते हैं।

निर्माता राज वर्मा की प्रोडक्शन कंपनी अरण्य सिनेमा के बैनर तले पांच फिल्मों का निर्माण पहले भी हो चुका है इसी कड़ी में प्रोडक्शन नंबर 6 का आज टाइटल रिवील किया गया। इस मौके पर सभी ने मिलकर फिल्म का पोस्टर विमोचन किया।
इस फिल्म में धनेश और आराधना के अलावा दादू साहू, धर्मेंद्र चौबे, कुबेर नेताम, जयंती मनहर, संगीता निषाद, राजेश बाघमारे, पूनम गोस्वामी, मंदिरा नायक और दीपाली पांडे बतौर कलाकार नजर आएंगे। फिल्म के गीत विष्णु कोठारी ने लिखे हैं, जिसे संगीत से सजाया है श्याम हाजरा और तरुण गढ़पाएले ने। फिल्म के गीतों को आवाज दी है सुनील सोनी ने।




