क्राइम

युवती का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप, घटनास्थल की बारीकी से जांच

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच तेज कर दी

AINS NEWS… अमलीडीह स्थित पुलिस कॉलोनी के पास शुक्रवार सुबह एक युवती का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। रिहायशी क्षेत्र में लाश मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और मामले की खबर तेजी से फैल गई। घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतका की उम्र लगभग 18 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है। आशंका है कि युवती की हत्या कर शव को सुनसान जगह में फेंका गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर फोरेंसिक टीम को बुलाया, जिसने घटनास्थल की बारीकी से जांच की।

फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की आशंका को ध्यान में रखते हुए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच तेज कर दी है।

Related Articles

Back to top button