खेल

सांसद खेल महोत्सव 2025, वॉलीबाल और कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

राजिम एवं बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा स्तरीय सांसद खेल प्रतियोगिता संपन्न विजेता खिलाड़ी अब करेंगे महासमुंद लोकसभा में प्रतिनिधित्व

AINS NEWS… सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत आज अंतिम दिवस राजिम विधानसभा में खेल मैदान क्रीड़ा परिसर गरियाबंद एवं बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा अंतर्गत खेल मैदान भाठीगढ़ मैनपुर में विधानसभा स्तरीय दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा स्तरीय खेल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरी शंकर कश्यप, पूर्व संसदीय सचिव श्री गोवर्धन मांझी, जनपद सदस्य मैनपुर, एसडीएम मैनपुर श्री तुलसीदास मरकाम एवं इसी प्रकार राजिम विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव के अंतिम दिवस के आयोजन में वरिष्ठ नागरिक श्री अनिल चन्द्राकर, पार्षद श्री सुरेन्द्र सोनटेके, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गरियाबंद श्री के.एस. नागेश, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री गजेन्द्र ध्रुव एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों तथा विधाओं के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आज अंतिम दिन कबड्डी एवं वॉलीबाल खेलों के लीग और प्रारंभिक मुकाबले आयोजित किए गए। जिसमें राजिम विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव अंतर्गत वॉलीबाल में 14-19 बालक वर्ग में गरियाबंद एवं बालिका वर्ग में गरियाबंद (धारणा एवं साथी) 19-24 में बालक वर्ग में संकुल जोन गरियाबंद (प्रफुल्ल एवं साथी), कबड्डी खेल प्रतियोगिता में 14-19 बालक वर्ग में संकुल (जोन) छुरा एवं बालिका वर्ग में संकुल (जोन) फिंगेश्वर, 19-24 में बालक वर्ग में संकुल (जोन) मालगांव विजेता रहे। इसी तरह बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव अंतर्गत वॉलीबाल में 14-19 बालक वर्ग में देवभोग एवं बालिका वर्ग कनसिंघी, 19-24 में बालक वर्ग में संकुल जोन मैनपुर, बालिका वर्ग में संकुल (जोन) मैनपुर, कबड्डी खेल प्रतियोगिता में 14-19 बालक वर्ग में संकुल (जोन) कनसिंघी एवं बालिका वर्ग में संकुल (जोन) मैनपुर, 19-24 में बालक वर्ग में संकुल (जोन) कनसिंघी एवं बालिका वर्ग में संकुल (जोन) मैनपुर विजेता रहे।
गरियाबंद जिला अंतर्गत विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव में जिला प्रशासन द्वारा सभी संकुलों से खिलाड़ियों को आयोजन स्थल तक लाने एवं सुरक्षित वापस ले जाने हेतु बसों की व्यवस्था कर खेल प्रतियोगिता में सम्मिलित कराया गया। उपरोक्त विधानसभा स्तरीय आयोजन में जिला प्रशासन द्वारा भोजन, पेयजल एवं अन्य आवश्यक संसाधनों का उत्तम व्यवस्था कर विवादास्पद स्थिति से परे सफलतापूर्वक आयोजन सम्पन्न कराया गया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर में मुख्य अतिथि एवं अन्य विशेष अतिथियों ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि अनुशासन, धैर्य और टीम वर्क की भावना विकसित करते हैं।
सभी विजेता खिलाड़ियों को उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उक्त विजेता खिलाड़ीगण लोकसभा स्तरीय आयोजन महासमुंद लोकसभा में विधानसभा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विधासभा सांसद खेल महोत्सव के आयोजन में सहायक क्रीड़ा अधिकारी श्री यू.के नेताम,  ब्लॉक नोडल गरियाबंद श्री संजीव साहू, ब्लॉक नोडल मैनपुर श्री यशवंत बघेल, गिरीश शर्मा,  प्रभारी शिक्षक एवं व्यायाम शिक्षकों के विशेष सहयोग से सम्पन्न कराया गया।

Related Articles

Back to top button