छत्तीसगढ़

माॅडीफाई सायलेंसर लगाकर तीव्रगति से वाहन चलाना युवक को पड़ा भारी, 5000/रू किया गया जुर्माना

मोटर व्हीकल एक्ट अधिनियम के तहत् कार्यवाही

AINS NEWS… वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन एवं शहर की यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा निरीक्षक रमाकान्त तिवारी के नेतृत्व में तिल्दा पुलिस के द्वारा प्रतिदिन लगातार शहर के प्रमुख सड़को पर मोटर व्हीकल चेकिंग अभियान के रूप में कि जा रही इसी दौरान एक युवक अपनी मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 एल.टी. 7863 में माॅडीफाई सायलेंसर लगाकर तीव्रगति से वाहन को शहर के व्यस्त मार्गो से गुजर रहा था जिससे आम नागरिको को कठिनाईयों का सामना करना पड रहा था।

मोटर सायकल चालक को रोक कर यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने हिदायत देकर चालक के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 182(क)(4), के तहत् कार्यवाही करते हुवे वाहन को जप्त कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जिस पर माननीय न्यायालय तिल्दा नेवरा के द्वारा वाहन स्वामी पर 5000/ रू का जुर्माना करते हुवे सायलेंसर को नष्ट किया गया तिल्दा पुलिस कि यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी

 

Related Articles

Back to top button