छत्तीसगढ़
अमलेश्वर में धूमधाम से मनाया गया विराट हिन्दू सम्मलेन
सभी ने हिन्दू धर्म और संस्कृति के प्रचार प्रसार का संकल्प लिया

AINS NEWS… सम्मेलन में अमलेश्वर निवासियों ने आनन्द की अनुभूति प्राप्त की। सम्मलेन का उद्देश्य हिन्दू धर्मावलंबियों को सनातन धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूक करना रहा ।
इस सम्मलेन में नागरिक कर्तव्य का पालन करने का संदेश प्रवक्ताओं द्वारा दिया गया।
सभी नागरिकों ने सम्मेलन में बढ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने हिन्दू धर्म और संस्कृति के प्रचार प्रसार का संकल्प लिया। आज धर्म परिवर्तन का संकट हिन्दू धर्मावलंबियों के ऊपर मंडरा रहा है। धर्मांतरण के कारण हिंदुओं की संख्या घट रही है। इस सम्मेलन का आयोजन सर्व हिंदू समाज के लोगों ने किया जिसमें सभी वर्ग के लोग सम्मलित हुए थे।





