शौर्य समृद्धि राष्ट्र जागरण 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, तीसरे दिन आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक दायित्व का संदेश
शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में हाई स्कूल परिसर में भक्ति, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का संगम, यज्ञ-संस्कारों से गूंजा नगर

AINS NEWS गरियाबंद… शांतिकुंज, हरिद्वार के तत्वावधान में भगवान कोपेश्वरनाथ की पावन धरा पर स्थित हाई स्कूल परिसर में आयोजित शौर्य समृद्धि राष्ट्र जागरण 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन आध्यात्मिक चेतना के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व का सशक्त संदेश दिया गया। महायज्ञ के क्रमबद्ध आयोजनों में पहले दिन भव्य कलश यात्रा, दूसरे दिन यज्ञ-हवन एवं संगीत प्रवचन संपन्न हुए, वहीं तीसरे दिन देव मंच से जीवन में आध्यात्मिकता को उतारकर समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी बनने का आह्वान किया गया।

देव मंच पर शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे प्रज्ञा ऋषि पुत्र प्रमोद बारचे ने युग दृष्टा पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों को जनमानस तक पहुँचाते हुए कहा कि गायत्री महायज्ञ का मूल उद्देश्य केवल कर्मकांड नहीं, बल्कि संस्कार, संयम, सेवा, नशामुक्ति, चरित्र निर्माण और राष्ट्र शक्ति के संवर्धन को जन-जन तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की आंतरिक उन्नति से ही परिवार, समाज और राष्ट्र का समग्र उत्थान संभव है।
वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञीय आहुतियों से हाई स्कूल प्रांगण सहित संपूर्ण यज्ञ मंडप आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति भाव से ओतप्रोत हो गया। यज्ञ परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था, जिससे वातावरण अत्यंत भक्तिमय और श्रद्धा से परिपूर्ण दिखाई दिया।

महायज्ञ के दौरान विभिन्न संस्कार सम्पन्न हुआ। इसमें प्रमुख रूप से 20 गर्भवती बहनों का पुंसवन संस्कार, 21 भाई-बहनों का जन्मदिवस संस्कार, 44 बच्चों का विद्या आरंभ संस्कार, 18 बच्चों का मुंडन संस्कार तथा 4 बच्चों का नामकरण संस्कार संपन्न कराया गया। वहीं शाम 3:30 बजे संगीतमय प्रवचन हुआ जिसमें मनुष्य को मनुष्य बनने की कला बताया गया। शाम 06 बजे 5001 दीप से यज्ञ स्थल में प्रज्वलित किया गया। दीप प्रज्वलित कर गायत्री महामंत्र से आहुतियां प्रदान की गई। इस आयोजन से नगर में आलौकिक प्रकाश कुंज जगमगाते रहे। आयोजक जिला गायत्री परिवार समन्वयक टीकम राम साहू ने बताया कि 26 दिसंबर को दीक्षा संस्कार, यज्ञोपवीत एवं उपनयन संस्कार का आयोजन होगा।
इस पावन अवसर पर राज्य भंडार गृह अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, छत्तीसगढ़ गायत्री परिवार प्रमुख आदर्श वर्मा (रायपुर), उप जोन प्रमुख मनहरण लाल साहू, राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक मुन्ना लाल देवदास, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू, पत्रकार भागीरथी सिन्हा, सुश्री उमा ठाकुर, पूर्व जनपद सदस्य नारायण साहू, डॉ. डी.आर. चक्रधारी, डॉ. योगानंद चक्रधारी, फिरंगी लाल पटेल, रिकेश साहू, पूर्व सरपंच सूरज दाऊ, नगर पंचायत उपाध्यक्ष तारणि कृष्णा सेन, केजू राम साहू, विद्या साहू, इशू तारक, अश्वनी साहू, झामन साहू, मुन्नालाल सेन, दिलीप वर्मा, गिरधर साहू, मंगलू साहू, विक्की साहू, धनंजय साहू, दिनेश सिन्हा, दिनेश साहू, महेश साहू, सष्टम साहू सहित नगर एवं आसपास क्षेत्र के हजारों धर्मप्रेमी माताएं-बहनें और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आयोजन की भूमि पूजन से लेकर अब तक 24 देव कन्याओं द्वारा गायत्री मंत्र के सामूहिक जप से वातावरण में निरंतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। विगत दो दिनों से यज्ञाचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं यज्ञीय आहुतियों के माध्यम से श्रद्धालुओं ने लोक-विश्व कल्याण की भावना को आत्मसात किया।
यज्ञशाला में नगर की धर्मप्रेमी माताओं—यामिनी यादव, भारती साहू, योगेश्वरी साहू, सीमा साहू, देवकी साहू, छाया साहू, अर्चना वर्मा, रेणुका साहू, डागेश्वरी साहू, भानुप्रिया साहू, केवरा साहू, संतोषी सेन, कुमारी साहू सहित अन्य की निरंतर उपस्थिति और सेवा महायज्ञ की सफलता में सराहनीय रही।

शांतिकुंज के निर्देश एवं गायत्री शक्तिपीठ राजिम के मार्गदर्शन में जिला गायत्री परिवार एवं प्रज्ञा मंडल, ग्रामवासियों तथा आसपास के गांवों के सहयोग से संपन्न इस आयोजन में जिला गायत्री परिवार समन्वयक टिकट साहू, पुरुषोत्तम यादव, चंद्रहास सिंह राजपूत, नेहरू राम साहू, संतोष साहू, प्रेमलाल साहू, डोमेश्वर यादव, भानु साहू, कमलेश यादव, फलेंद्र साहू, प्रज्ञा मंडल कोपरा एवं गायत्री महिला मंडल—घुरसा, मुरमुरा, कसेरूडीही, छुईहा, मैनपुर, छुरा, राजिम, फिंगेश्वर, सोरिद से आए
छुईहा इकाई प्रमुख चेतन सिन्हा, नारायण साहू,मेश राम साहू,तोरंन,गौकरण,ईश्वर तारक, तुलसी राम साहू,ताम्रज साहू,प्रिया,गामनी,टाकेश्वरी,लेखन सेन,लता सेन,ओमप्रिया,चन्द्रप्रभा,सरोज,जितेश्वरी,मारवी, भागीरथी सिन्हा ,राधिका साहू,देवकी, विद्या साहू योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। गायत्री ईकाई के सदस्यों ने आयोजन की प्रत्येक व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाई।
प्रवचनकार प्रमोद बारचे ने कहा कि शौर्य समृद्धि राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ आज के समय में नैतिकता, सद्भाव, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार नागरिकता की दिशा में एक सशक्त और सार्थक पहल है। यह आयोजन लोगों को आध्यात्मिक अनुशासन के साथ सामाजिक कर्तव्यबोध से जोड़ते हुए राष्ट्र और विश्व कल्याण हेतु संकल्पित करने वाला प्रभावी मंच सिद्ध हुआ।
शांतिकुंज हरिद्वार प्रतिनिधि टोली नायक प्रमोद वारचे, गायत्री प्रज्ञा गायक संगीत जय सिंग राजपुत,वादक शिवम कुमार,श्याम लाल कोर्राम के वाद्य यंत्रों के मधुर संगीत से पंडाल का माहौल भक्तिमय से सराबोर हो गया।




