छत्तीसगढ़
झीरम घाटी हत्याकांड का सच अब देश और छत्तीसगढ़ प्रदेश की जानता के सामने आना चाहिये – कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी
नार्को टेस्ट करवाने हेतु तत्काल समंस जारी करने का अनुरोध

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता विकास तिवारी ने झीरम नरसंहार वृहद् जाँच आयोग के चेयरमैन सतीश कुमार अग्निहोत्री और सदस्य गुलाम मिन्हाजुद्दीन को लिखित आवेदन पत्र मय साक्ष्य/सबूत/दस्तावेज दिल्ली प्रेषित कर अपनने और श्री जगत प्रकाश नड्डा,श्री विष्णुदेव साय,डॉ रमन सिंह,श्री किरण देव,श्री भूपेश बघेल,श्री अमित जोगी,श्री कवासी लखमा,ननकी राम कंवर के नार्को टेस्ट करवाने हेतु तत्काल समंस जारी करने का अनुरोध किया

कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि झीरम घाटी हत्याकांड का सच अब देश और छत्तीसगढ़ प्रदेश की जानता के सामने आना चाहिये उक्त हत्याकांड का बारह साल से ज़्यादा का समय गुजर चुका है शहीदो के परिजनों को भी झीरम हत्याकांड का सच जानना है.




