गरियाबंद

पुलिस-नक्सली मुठभेड, अंधेरे का लाभ लेते हुये समान छोड भागे नक्सली

जिला मुख्यालय से लगभग 65 किमी दक्षिण दिशा, थाना शोभा अंतर्गत जंगल क्षेत्र

AINS NEWS… जिला गरियाबंद में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी के तहत जिला गरियाबंद के थाना शोभा के जंगलों में शासन द्वारा प्रतिबंधित माओवादी संगठन धमतरी-गरियाबंद-नुआपाडा डिवीजन के 08-10 माओवादियों के उपस्थिति की स्थानीय आसूचना प्राप्त हुई थी। उक्त सूचना पर कार्यवाही हेतु जिला पुलिस गरियाबंद की ई-30 टीम, 207 कोबरा, 65/211 बटा. सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी सर्चिंग अभियान पर रवाना हुआ था कि दिनांक 05/01/2026 के शाम को शोभा क्षेत्र के जंगल में 08-10 माओवादियों द्वारा घात लगाकर सुरक्षा बलों को जान से मारने व हथियार लूटने के नियत से अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। सुरक्षाबलों द्वारा भी जवाबी कार्यवाही के तहत फायरिंग किया गया। पुलिस बल को भारी पड़ता देख माओवादी अपना समान छोडकर घने जंगल-पहाडी की अंधेरे का लाभ लेते हुये भाग खडे़ हुये।

मुठभेड़ पश्चात घटना स्थल व आस-पास के क्षेत्र में सर्चिंग करने पर घटनास्थल से नक्सलियों के भारी मात्रा में दैनिक उपयोगी सामाग्री बरामद कर नष्ट किया गया। क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है।
गरियाबंद में सक्रिय समस्त माओवादियों से गरियाबंद पुलिस अपील करता है कि आप आत्मसमर्पण हेतु गरियाबंद के किसी भी थाना/चौकी/कैम्प में आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में वापस आ सकते है।

▶️ *आत्मसमर्पण के लिए इस नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैः- नक्सल सेल गरियाबंद-94792-27805*

 

Related Articles

Back to top button