गरियाबंद

एंड टू एंड कार्यवाही करते हुए गांजा खरीदने वाले दो तस्कर भी रायपुर से गिरफ्तार

थाना फिंगेश्वर की कार्यवाही में 05 लाख 48 हजार के गांजे के साथ एक विधि से संघर्षरत बालक सहित 07 गिरफ्तार

AINS NEWS… गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में जिले के समस्त बॉर्डर क्षेत्र में चेक पॉइंट लगाई गई है। चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक बोलेरो वाहन में अवैध रूप से गांजा मादक पदार्थ परिवहन कर रहा है जिसकी सूचना पर चेक पॉइंट में तैनात पुलिस जवानों को अलर्ट कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने के संबंध में निर्देशित किया गया।

चेकिंग के दौरान थाना फिंगेश्वर पुलिस टीम को दिनांक 24.07.2026 को राजिम,महासमुंद,छुरा मार्ग पर वाहनो को रोककर चेगिंक कार्यवाही किया जा रहा था, जिसमें एक संफेद बोलेरो वाहन क्र CG18L6718 को रोककर गवाहों के समक्ष तलाशी लिया गया। जिसके कब्जें से 2.982 किग्रा. मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया, किमती 275000रू तथा बोलेरो वाहन किमती 500000रू 03 नग टच स्क्रीन मोबाईल किमती 50000रू कुल कीमत लगभग 8,25000 रू को जप्त किया।

संदेहियों से पूछताछ करने पर नाम 01) विधि से संघर्षरत बालक 02) उमेश यादव पिता ओंकार यादव उम्र 27 वर्ष निवासी कोसमबुड़ा थाना छुरा 03) जितेन्द्र बघेल पिता घनश्याम बघेल उम्र 34 वर्ष थाना फिंगेश्वर थाना फिंगेश्वर तीनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि उक्त गंज को रायपुर निवासी प्रकरण अन्य आरोपी। 04) मोहम्मद शकील उर्फ राजा लाइट पिता शेख अहमद उमर 35 वर्ष गोकुल नगर जाली फैक्ट्री के पास नई बस्ती थाना टिकरापारा 05) मोहम्मद फैजान बख्श पिता छोटे साहब बख्श उम्र 30 वर्ष पता गोकुल नगर चली फैक्ट्री के पास नई बस्ती टिकरापारा के पास नगद पैसों में बेचना बताया आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर से आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर धारा 20(ख) NDPS Act के तहत् कार्यवाही किया गया।

दिनांक 25.07.2026 को किसी क्रम में पुनः मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम बोरसी के दो व्यक्ति चैतरा मोड़ के आगे सुना मकान में अपने पास अवैध रूप से गांजा मादक पदार्थ रखकर बिक्री कर रहा है। मुखबिर के सूचना तस्दीक पर थाना फिंगेश्वर से पुलिस टीम रवाना होकर घटना स्थल पहुंचकर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर समक्ष गवाहन के नाम पता पूछने पर अपना नाम 01) महेश उर्फ शिवांश जांगड़े पिता नंद कुमार जांगड़े उम्र 21 साल निवासी ग्राम बोरसी थाना फिंगेश्वर 02) लवीन कुमार जांगड़े पिता संतोष जांगड़े उम्र 21 साल निवासी बोरसी थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे से 7. 979 kg अवैध गांजा कीमती चार लाख रुपए एवं दो टचस्क्रीन मोबाइल कीमती ₹20000 कुल 04 लाख ₹20000 को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20 ( ख) एनडीपीएस एक्ट का पाया जाने पर से विधिवत्त गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में पेश किया गया।

*अपराध क्रमांक 156/2016*
👇
*गिरफ्तार आरोपी -*
01) उमेश यादव पिता ओंकार यादव उम्र 27 वर्ष निवासी कोसमबुड़ा थाना छुरा जिला गरियाबंद (छ0ग0)

02) जितेन्द्र बघेल पिता घनश्याम बघेल उम्र 34 वर्ष थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद।

03) विधि से संघर्षरत बालक।

04) मोहम्मद शकील उर्फ राजा लाइट पिता शेख अहमद उमर 35 वर्ष गोकुल नगर जाली फैक्ट्री के पास नई बस्ती थाना टिकरापारा

05) मोहम्मद फैजान बख्श पिता छोटे साहब बख्श उम्र 30 वर्ष पता गोकुल नगर चली फैक्ट्री के पास नई बस्ती टिकरापारा

*जप्त सामाग्री -*
2.982किग्रा. मादक पदार्थ गांजा 02. तीन नग मोबाईल 03. एक बोलेरो वाहन क्र सीजी18L6718 कुल किमत 825000रू

*अपराध क्रमांक*
*157/2026*
👇
*गिरफ्तार आरोपी*

01) महेश उर्फ शिवांश जांगड़े पिता नंद कुमार जांगड़े उम्र 21 साल निवासी ग्राम बोरसी थाना फिंगेश्वर ।

02) लवीन कुमार जांगड़े पिता संतोष जांगड़े उम्र 21 साल निवासी बोरसी थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद

 

Related Articles

Back to top button