मंगलसूत्र के महत्व को बताएगी फिल्म मंगलसूत्र की कहानी – प्रकाश अवस्थी
फिल्म में कंचन विश्वकर्मा, सान्या कंबोज और कबीर मानिकपुरी जैसे मंझे हुए कलाकार भी नजर आएंगे

AINS NEWS… आगामी 6 फरवरी को रिलीज होने वाली छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म मंगलसूत्र को लेकर अभिनेता प्रकाश अवस्थी ने कहा कि यह फिल्म मंगलसूत्र के महत्व को बताएगी। आज के आधुनिक युग में मंगलसूत्र को जहां सिर्फ काली मोतियों में पिरोया हुआ एक धागा समझा जाता है, वहीं यह फिल्म उस धागे के महत्व को बताएगी। उन्होंने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ में मंगलसूत्र का एक विशेष स्थान होता है, जिसे विवाहित महिला जीते जी अपने गले से दूर नहीं होने देती लेकिन फिल्म मंगलसूत्र में दिखाया गया है कि मंगलसूत्र को बचाने के लिए अभिनेत्री किस हद तक गुजर जाती है।

इस फिल्म में कंचन विश्वकर्मा, सान्या कंबोज और कबीर मानिकपुरी जैसे मंझे हुए कलाकार भी नजर आएंगे।
फिल्म के अभिनेता प्रकाश अवस्थी ने फिल्म के निर्माता गणेश गुप्ता की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा कि अगर ऐसे दो-चार और निर्माता छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में आ जाएं तो इंडस्ट्री का कायाकल्प हो जाएगा।

प्रकाश अवस्थी ने फिल्म के निर्देशक नितेश लहरी के कुशल निर्देशन की भी तारीफ की और कहा के नितेश लहरी बहुत अच्छे निर्देशक हैं जिन्होंने कम समय और कम संसाधन में इस फिल्म का बखूबी निर्माण किया है, इसलिए वे बधाई के पात्र हैं।
फिल्म के गीतों को अमारा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जा रहा है और विगत दिनों इस फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च किया गया जिसे खूब सराहा गया। अभिनेता प्रकाश अवस्थी ने छत्तीसगढ़ी सिनेमा के चाहने वालों से अपील की है कि वह छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म मंगलसूत्र को अपना भरपूर मया दुलार दें।




