क्राइम

पारंपरिक मनोरंजन मुर्गा लड़ाई की आड़ में जुआ, 156 पर कार्यवाही

पुलिस ने मौके से नगद 20 लाख 01 हजार रूपये सहित 47 नग चारपहिया वाहनों एवं 12 नग मोबाइल फोनों को जप्त किया

AINS NEWS… बस्तर क्षेत्र के प्रसिद्ध मनोरंजन खेल मुर्गा लडा़ई की आड़ में अब जुआ के दांव लगाये जाने लगे हैं। जिस पर लगाम लगाने के लिए स्थानीय जिला पुलिस ने कार्यवाही करते हुए लगभग 156 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है।

बीजापुर जिले के भद्रकाली थाना अंतर्गत आने वाले रैगुड़ा के जंगल में मुर्गा लड़ाई की आड़ में चल रहा था लाखों रुपये का जुआ पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

हिरासत में लिए गए सभी 156 व्यक्तियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) एवं सार्वजनिक द्यूत अधिनियम की धारा 4, 13 के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मौके से नगद 20 लाख 01 हजार रूपये सहित वाहन 47 नग चारपहिया वाहनों एवं 12 नग मोबाइल फोनों को जप्त किया है।

Related Articles

Back to top button