मनोरंजन

मंगलसूत्र की ओर खिंचे आए दर्शक, कवर्धा सिनेमाघर में उमड़ी भीड़

छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म मंगलसूत्र बीते 6 फरवरी से छत्तीसगढ़ के समस्त सिनेमाघर में प्रदर्शित की जा रही है

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म मंगलसूत्र ने अपना जलवा रविवार को दिखाना शुरू कर दिया, रविवार को कवर्धा सिनेमाघर में दर्शकों की भीड़ देखते ही बन रही थी, महिला दशकों से सिनेमाघर खचाखच भरा हुआ नजर आया, फिल्म देखकर निकले दर्शकों ने फिल्म की जमकर तारीफ की और कहा कि ऐसी फिल्में देखकर टूटे हुए परिवार फिर से एक हो सकते हैं

सभी ने कहा कि यह फिल्म समाज को एक सकारात्मक संदेश देने वाली फिल्म है और मनोरंजन तो भरपूर है, फिल्म के गीतों की तारीफ भी दर्शकों ने खूब की और कहा की गीत ऐसे हैं की तुरंत जुबान पर चढ़ जाते हैं।

कवर्धा के दर्शकों ने फिल्म के निर्माता गणेश प्रसाद गुप्ता को भी ऐसी फिल्म बनाने के लिए धन्यवाद दिया. दर्शकों ने कहा कि कवर्धा शहर और हमारे लिए गर्व की बात है कि ऐसी परिवारिक फिल्म बनाने वाला शख्स हमारे ही शहर का है।
छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म मंगलसूत्र बीते 6 फरवरी से छत्तीसगढ़ के समस्त सिनेमाघर में प्रदर्शित की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button