गरियाबंद

महाशिवरात्रि पर नर्मदेश्वर शिवलिंग की होगी प्राण प्रतिष्ठा, 14 फरवरी को कलश यात्रा भी

समारोह में अधिक से अधिक श्रद्धालु शिवभक्तों को सपरिवार आमंत्रित किया जा रहा है

AINS NEWS गरियाबंद.. नगर के निकट स्थित आमदी (म) के शिक्षक नगर में 15 जनवरी रविवार को नर्मदेश्वर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा हर्षोल्लास के साथ की जा रही है। उक्त प्राण प्रतिष्ठा शिव नगर में नवनिर्मित नर्मदेश्वर मंदिर में की जायेगी।

मंदिर का निर्माण जन सहयोग से किया गया है। प्राण प्रतिष्ठा आयोजन से पूर्व, शनिवार 14 फरवरी को कलश यात्रा आयोजित है। शिवरात्रि पर आयोजित इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर ग्रामीण उत्साहित हैं। नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना के पश्चात,रविवार दोपहर प्रसाद वितरण किया जायेगा। इस समारोह में अधिक से अधिक श्रद्धालु शिवभक्तों को सपरिवार आमंत्रित किया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button