राष्ट्रीय

गलगोटिया यूनिवर्सिटी को इंडिया एआई इंपैक्ट समिट से बाहर जाने के निर्देश

चीन निर्मित "यूनिट्री गो 2" रोबोट को ओरियन नाम देकर पेश करने का आरोप

AINS NEWS… ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही रोबोटिक डॉग ओरियन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक कदम और आगे बढ़ गया है, ताजा जानकारी के अनुसार इंडिया एआई इंपैक्ट समिट के आयोजकों ने दावों में गड़बड़ी और बढ़ते सोशल मीडिया हंगामे को देखते हुए यूनिवर्सिटी को एक्सपो वेन्यू खाली करने का निर्देश दिया है। इंडिया एआई इंपैक्ट समिट राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में चल रही है।

समिट के दौरान जब गलगोटिया यूनिवर्सिटी के स्टॉल पर चीन निर्मित “यूनिट्री गो 2” रोबोट को ओरियन नाम देकर पेश किया गया तो वहां मौजूद विशेषज्ञों और सोशल मीडिया यूजर्स ने इसकी प्रामाणिकता पर सवाल उठाए, विवाद इतना बढ़ा की समिट की गरिमा और मेक इन इंडिया के विजन को ध्यान में रखते हुए आयोजकों ने सख्त रूप अपना लिया, आरोप है कि यूनिवर्सिटी ने एक कमर्शियल चाइनीस प्रोडक्ट को अपने इनहाउस इनोवेशन के रूप में पेश किया जो एक्सपो के नियमों का उल्लंघन था।

सूत्रों के अनुसार समिट के आयोजक किसी भी प्रकार के बौद्धिक संपदा विवाद या गलत दावों को बढ़ावा नहीं देना चाहते थे जिसके चलते यूनिवर्सिटी को अपना प्रदर्शन रोकने और जगह खाली करने को कहा गया। एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच से इस तरह बाहर किया जाना एक बड़ा झटका माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार विश्वविद्यालय से तुरंत प्रदर्शनी स्थल छोड़ने को कहा गया।

आयोजक विश्वविद्यालय से प्रदर्शनी स्थल खाली कराने का प्रयास कर रहे हैं, इसी बीच बुधवार को प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय के स्टॉल पर कुछ भी प्रदर्शित नहीं किया गया। इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए गलगोटिया विश्वविद्यालय की प्रोफेसर नेहा सिंह ने कहा के विवाद इसलिए खड़ा हुआ क्योंकि शायद बातों को स्पष्ट रूप से व्यक्त नहीं किया गया और इसके पीछे की मंशा को ठीक से समझा नहीं गया।

 

Related Articles

Back to top button