छत्तीसगढ़

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने मुख्य न्यायाधीश की माताजी को दी श्रद्धांजलि

उन्होंने क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और सांगठनिक व सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया

AINS NEWS… आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर के मुंगेली नाका स्थित संसदीय क्षेत्र कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और सांगठनिक व सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

संसदीय कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के अनेक नागरिक अपनी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं के साथ पहुंचे।

श्री साहू ने प्रत्येक विषय को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित प्रकरणों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसरोकारों का संवेदनशील समाधान सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

इसी अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, बिलासपुर (ग्रामीण) की नवगठित टीम के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्री साहू से सौजन्य भेंट की। श्री साहू ने सभी को नवीन दायित्वों के लिए बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने युवाओं से शासन की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

श्रद्धांजलि सभा में सहभागिता
अपने प्रवास के दौरान श्री साहू छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा जी की पूज्य माताजी, स्वर्गीय श्रीमती कुसुम सिन्हा जी की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए।

उन्होंने दिवंगत आत्मा को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दुःखद घड़ी में शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए श्री साहू ने कहा, “ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय पीड़ा सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।

 

Related Articles

Back to top button