RAIPUR

उरला-बीरगांव नगर निगम मुख्य मार्ग के किनारे किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही

अनाधिकृत रूप से संचालित दुकानों, ठेलों, गुमटियों एवं अन्य अस्थायी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया

AINS NEWS… पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आकाश मरकाम, सहायक पुलिस आयुक्त सुश्री पूर्णिमा लामा, सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) श्री रमेश येरेवार, थाना उरला पुलिस बल तथा नगर निगम बीरगांव के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संयुक्त उपस्थिति में आज दिनांक 25.02.2026 को थाना उरला क्षेत्रांतर्गत बीरगांव नगर निगम मुख्य मार्ग के किनारे अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की गई।

संयुक्त कार्यवाही के दौरान सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से संचालित दुकानों, ठेलों, गुमटियों एवं अन्य अस्थायी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। कई स्थानों पर सड़क एवं फुटपाथ पर अवैध कब्जा कर आवागमन में बाधा उत्पन्न की जा रही थी, जिससे आम नागरिकों तथा वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

कार्यवाही के दौरान संबंधित संचालकों को समझाइश भी दी गई कि वे भविष्य में किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न करें तथा निर्धारित स्थानों पर ही अपना व्यवसाय संचालित करें। पुलिस एवं नगर निगम की टीम द्वारा मौके पर आवश्यकतानुसार बल प्रयोग किए बिना सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण तरीके से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही संपन्न की गई।

इस कार्यवाही के परिणामस्वरूप मुख्य मार्ग पर यातायात का संचालन पुनः सुचारु एवं व्यवस्थित हो सका है। आम नागरिकों को आवागमन में हो रही असुविधा से राहत मिली है तथा क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ हुई है।

पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में भी अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध इसी प्रकार की सतत एवं प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुगम एवं सुरक्षित बनी रहे।

 

Related Articles

Back to top button