छत्तीसगढ़
दर्शना सिंह बनेंगी आईपीएस अफसर: यूपीएससी में 383वीं रैंक हासिल, मनेंद्रगढ़ जिले की पहली युवती बनीं
दर्शना ने आईआईटी कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग की

AINS NEWS… मनेंद्रगढ़ के जनकपुर नगर पंचायत की दर्शना सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में 383वीं रैंक हासिल की है। वह जिले की पहली युवती हैं जिन्होंने यह परीक्षा उत्तीर्ण की। दर्शना अब आईपीएस अफसर बनेंगी। 24 वर्षीय दर्शना ने आईआईटी कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग की है। उन्होंने दूसरे ही प्रयास में यह कठिन परीक्षा पास की।





